नवोदय प्रवेश परीक्षा में 1151 अभ्यर्थी शामिल:शामली के पांच ब्लॉक में 1416 ने कराया था पंजीकरण
शामली जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा हुई। जिले के पांच विकास खंडों में 1416 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1151 ने परीक्षा दी और 265 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 81.29% रही। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। कैराना क्षेत्र के सेंट आरसी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले एसडीएम कैराना ने केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्र पहुंचने लगे थे। अभिभावक भी बच्चों के साथ आए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार के अनुसार, जिले में 750 बालक और 666 बालिकाएं पंजीकृत थीं। इनमें से 608 बालक और 543 बालिकाओं ने परीक्षा दी। ब्लॉकवार उपस्थिति इस तरह रही ऊन में 285 में से 212, थानाभवन में 265 में से 232, शामली में 315 में से 258, कैराना में 290 में से 213 और कांधला में 261 में से 236 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के आयोजन पर प्राचार्य ने अधिकारियों, केंद्र प्रभारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)