अब अयोध्या में सीताराम विवाह की तैयारियां,मंगलगान से गुंजायमान होगी:10 मंदिरों से निकलेगी रामबारात,पूरी अयोध्या होगी मगन,लाखों भक्त झूमेंगे

Nov 25, 2026 - 10:10
0
अब अयोध्या में सीताराम विवाह की तैयारियां,मंगलगान से गुंजायमान होगी:10 मंदिरों से निकलेगी रामबारात,पूरी अयोध्या होगी मगन,लाखों भक्त झूमेंगे
अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी कहा जाता है।इस दिन भगवान श्रीराम और सीता के विवाह की पावन तिथि है।इस साल यह तिथि 14 दिसंबर को पड़ रही है।इस साल यह तिथि 14 दिसंबर को पड़ रही है।इस दिन अयोध्या के दशरथ महल सहित 10 मंदिरों से धूमधाम से रामबारात निकालने की तैयारियां तेज हो गई है। महोत्सव के लिए हाथी,घोड़े और बैंड आदि बुक करने का काम तेज हो गया है।दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि इस बार लगभग 8 राज्यों के बैंड श्रीराम बारात में अपनी सेवाएं देने पर सहमति दे चुके हैं।अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि उनके आश्रम में रामबारात नहीं निकलती है पर विवाह बेहद भव्यता के साथ होता है।रामकलेवा की रस्म भी बेहद भावपूर्ण होती है। दूसरी ओर रंग महल,विअहुति भवन,मंत्रार्थ मंडपम,श्रीजानकी महल ट्रस्ट,लक्ष्मण किला,हनुमत निवास,रामसखी मंदिर,दिब्यकला कुंज आदि मंदिरों में भी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलला का 29 नवंबर को चढ़ेगा तिलक, आएंगे 51 तिलकहरू दूसरी ओर अयोध्या भारत-नेपाल के सदियों. पुसने पारंपरिक संबंध को तिलकोत्सव के माध्यम से फिर प्रगाढ़ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। माता जानकी के मायके जनकपुर के लोग अपने पाहुन (दामाद) भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए इसी माह 29 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के तिलकोत्सव में इस बार 51 तिलकहरू मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामाशीष यादव के नेतृत्व में यहां पहुंचेंगे। तिलकहरुओं में जनकपुर के मेयर मनोज साह, जानकी मंदिर के महांत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर साह, विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित अन्य शामिल रहेंगे। इनमें दस महिलाएं भी होंगी, जो सीता जी की सखियां बनकर आएंगी। अयोध्या के रामसेवकपुरम में सादे समारोह में भगवान राम का तिलक चढ़ेगा। तिलकहरुओं की ओर से बरात लाने की सहमति व्यक्त करके भार (नेग) स्वरूप सोना-चांदी के आभूषण, फल, मेवा व अन्य उपहार भेंट किया जाएगा। तिलक चढ़ने के बाद प्रतीकात्मक रूप से अयोध्या से जनकपुर के लिए रामबरात प्रस्थान करेगी। बरात में स्थानीय साधु-संतों के अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि जनकपुरधाम में गत दिनों हुई बैठक में तिलकोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान यह तय किया गया है कि जनकपुर से 51 लोग तिलकहरू के रूप में अयोध्या के लिए 28 नवंबर को चलेंगे। 29 नवंबर की सुबह अयोध्या पहुंच रामसेवकपुरम में गत वर्ष की भांति रामलला का तिलंक चढ़ाया जाएगा। अयोध्या से प्रस्थान करने वाली राम बरात समिति के जाएंगे। संयोजक व विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज को तिथि निर्धारित करके अवगत करा दिया गया है। तैयारी बैठक में जनकपुर के मेयर मनोज साह व जानकी मंदिर के छोटे महांत राम रोशन दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वैसे तो भव्य उत्सव के बीच प्रत्येक पांच वर्ष पर अयोध्या से जनकपुर के लिए राम बरात प्रस्थान करती है। दो वर्ष पूर्व नेपाल व विहिप पदाधिकारियों ने थी, जिसके अंतर्गत 18 नवंबर तिलकोत्सव की नई परंपरा शुरू की रामलला का तिलक चढ़ाया गया 2024 को रामसेवकपुरम में था। इस समारोह में मधेश प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने पांच कैबिनेट मंत्रियों व साथ अयोध्या पहुंचे थे। यहां राजा जनकपुर मेयर सहित 501 लोगों के दशरथ के रूप में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने सारी रस्में निभाई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User