डीलिमिटेशन बिल लोकतंत्र विरोधी:संभल में दानिश अली बोले- आरक्षण के नाम पर ठगा जा रहा, भाजपा संसद पर कब्जे की तैयारी में

Nov 29, 2026 - 09:36
0
डीलिमिटेशन बिल लोकतंत्र विरोधी:संभल में दानिश अली बोले- आरक्षण के नाम पर ठगा जा रहा, भाजपा संसद पर कब्जे की तैयारी में
संभल में सपा सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने परिसीमन बिल को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने बिल को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि इससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के हित प्रभावित होंगे। आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। दानिश अली शनिवार दोपहर करीब 3 बजे संभल पहुंचे थे। शाम 7 बजे लौटते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में ही एक-तिहाई आरक्षण लागू करे। इसके लिए परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की जरूरत नहीं है। बोले- भाजपा अब पूरी संसद चुराने की तैयारी में दानिश अली ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले वोट और विधायक चुराकर सरकार बनाती थी, अब पूरी संसद चुराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के नाम पर विपक्ष के मजबूत नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदली जा सकती हैं और कुछ सीटों को आरक्षित किया जा सकता है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होगी। 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करे सरकार पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर महिला आरक्षण को लेकर गंभीर होते तो पिछली लोकसभा में ही इसे लागू कर देते। मौजूदा 543 सीटों पर एक-तिहाई आरक्षण लागू करने से महिलाओं को तुरंत प्रतिनिधित्व मिल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को ठगा है। इंडिया ब्लॉक करेगा बिल का विरोध दानिश अली ने कहा कि विपक्ष और इंडिया ब्लॉक इस बिल का विरोध करेंगे। ईमानदारी से वोटिंग हुई तो भाजपा सरकार सदन में हार जाएगी। संजय राउत के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास बिल पास कराने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। उन्होंने सांसदों की खरीद-फरोख्त और लेनदेन के आरोप भी लगाए। सीटों के बंटवारे पर बोले- शीर्ष नेता करेंगे फैसला टीएमसी के 20 और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के 6 सांसदों को लेकर दानिश अली ने आरोप लगाया कि उनके साथ दिनदहाड़े डकैती की गई। उन्होंने अडानी को देश के संसाधन सौंपने और संसद-विधानसभाओं को भाजपा-आरएसएस के हाथों में देने का भी आरोप लगाया। वहीं, विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के विवाद पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता बैठकर फैसला करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User