फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि:हाईवे किनारे मिला था शव, गला दबाकर मारा गया

Nov 27, 2026 - 09:38
0
फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि:हाईवे किनारे मिला था शव, गला दबाकर मारा गया
फर्रुखाबाद में 47 साल के मातादीन शर्मा उर्फ रज्जन की गला घोंटकर हत्या की गई थी। बुधवार रात शव मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरेली-इटावा हाईवे पर गांव बिड़ैल के पास मिला था। गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। गले में कसा था गमछा, पैरों पर मिले खरोंच के निशान मातादीन का शव बुधवार रात हाईवे पर मिला था। उनके गले में गमछा कसा हुआ था। पैरों पर खरोंच के निशान भी मिले थे। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को घसीटकर वहां फेंका गया। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे मातादीन जहानगंज थाने के गांव बिड़ैल के रहने वाले थे। वह अविवाहित थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। एक भाई की मौत हो चुकी थी। उनके बड़े भाई जगमोहन हैं। मातादीन अपने भाई जगमोहन और भाभी मीना देवी के साथ रहते थे। ट्रक पर हेल्पर का काम करते थे मातादीन ट्रक पर हेल्पर का काम करते थे। उनके नाम डेढ़ बीघा जमीन थी। परिवार के मुताबिक, तीनों भाइयों के पास कुल छह बीघा जमीन थी। इसमें से एक बीघा बेच दी गई थी और बाकी पांच बीघा के तीन हिस्से थे। मातादीन शराब पीते थे। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User