हैलट में आयुष्मान की फर्जी मुहर लगाकर मरीजों से वसूली:दो संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, एक पूर्व छात्र भी था शामिला
हैलट अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर मरीजों से ठगी करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच शुल्क में छूट और निशुल्क जांच का झांसा देकर मरीजों से रकम वसूलने के खेल में पैथोलॉजी विभाग के दो संविदाकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने शशांक और अनिकेत की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, फर्जीवाड़े में पकड़े गए डीएमएलटी के पूर्व छात्र को स्वरूप नगर पुलिस के हवाले किया गया। शिकायत मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आरोपी मरीजों के जांच पर्चों पर आयुष्मान योजना की फर्जी मुहर लगाकर निशुल्क जांच कराने का दावा करते थे। इसके एवज में मरीजों से कम रकम वसूलकर आपस में बांट लेते थे। एक मरीज के तीमारदार ने इस संबंध में लिखित शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह डीएमएलटी पाठ्यक्रम के 2023-24 बैच का पूर्व छात्र है और फर्जी मुहरों के जरिए मरीजों को ठगने में शामिल था। पूर्व छात्र ने स्वीकारा पूछताछ के दौरान पूर्व छात्र ने बताया कि पैथोलॉजी काउंटर पर तैनात संविदाकर्मी शशांक और अनिकेत ने ही उसे फर्जी आयुष्मान मुहरें बनवाने के लिए कहा था। साथ ही इस काम के लिए जरूरी जानकारी और प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई थी। प्राचार्य डॉ. संजय काला की ओर से गठित जांच टीम ने दोनों कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की। जांच में उनकी संलिप्तता के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को सेवा से हटा दिया गया। मामले में सीएमएस डॉ. दीपक आनंद की ओर से स्वरूप नगर चौकी में तहरीर भी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)