टोल प्लाजा में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए:एटा में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चलने वालों के काटे गए चालान, नियम बताए

Nov 24, 2026 - 18:18
0
टोल प्लाजा में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए:एटा में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चलने वालों के काटे गए चालान, नियम बताए
एटा में यातायात जागरूकता माह के तहत नेशनल हाईवे-34 (NH-34) स्थित मलावन टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुए इस कार्यक्रम में वाहन चालकों, टोल कर्मचारियों और हाईवे एंबुलेंस सेवा के कर्मियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए। रात और कम रोशनी में हादसों से बचाएगा रिफ्लेक्टर टेप अभियान के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने चालकों से तेज गति से वाहन न चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय और कम रोशनी या कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप लगे होने से वाहन दूर से ही साफ दिखाई देते हैं, जिससे पीछे से होने वाली टक्कर और सड़क हादसों की आशंका काफी कम हो जाती है। नियम तोड़ने वालों पर हुई चालानी कार्रवाई, अधिकारी रहे मौजूद जागरूकता अभियान के साथ ही पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती भी दिखाई। इस दौरान बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले लोगों के चालान काटे गए। कार्यक्रम में ट्रैफिक नोडल अधिकारी सच्चिदानंद, ट्रैफिक प्रभारी अब्दुल कादिर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा, CT टीम प्रभारी विपिन भाटी और नेशनल हाईवे मैनेजर सुनील कुमार राय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User