फतेहपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:शिकायतकर्ता ने लूट का आरोप लगाया, 8 घायल

Nov 07, 2026 - 11:16
0
फतेहपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:शिकायतकर्ता ने लूट का आरोप लगाया, 8 घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो शनिवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। हथगाम थाने में दी गई शिकायत में इब्राहिम नगर, पोस्ट सरांय सादात निवासी शमशेर पुत्र शेर अली ने आरोप लगाया कि उन्हें रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा गया और लूटपाट की गई। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा शमशेर के मुताबिक, वह दो दिन पहले हथगाम थाने से अकेले घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके हाथों में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी थीं। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। शमशेर ने शिकायत में कहा कि मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर उनके गले से सोने की चेन और जेब से एक लाख रुपए ले गए। वह वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जेब से एक लाख रुपए ले गए शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User