पीलीभीत में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पत्नी गंभीर घायल, हादसे के बाद आरोपी फरार
पीलीभीत के बरखन मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने एक दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग मिही लाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी राजेंद्र कुमार के मुताबिक, उनके पिता मिही लाल बुधवार 11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे पत्नी कांति देवी के साथ बाइक से बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जुगुनिया भगवंतापुर जा रहे थे। गांव खमरियापुल से आगे बरखन मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मिही लाल और कांति देवी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मिही लाल की मौत हो गई। कांति देवी का इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)