पिलर्स पब्लिक स्कूल में 'Her Sphere 2026' कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिए स्वास्थ्य और पोषण के टिप्स
गोरखपुर के सिविल लाइन्स स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत कल्याण को लेकर ‘Her Sphere 2026’ नामक विशेष सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों और सही निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर यूनिसेफ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, जिनमें डिप्टी सीएमओ डॉ. एन.के. द्विवेदी और डॉ. सत्य प्रकाश चंचल शामिल थे, ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आर.पी. शाही और मेंटर डॉ. कीर्ति शाही ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त व आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)