परिचित से लिफ्ट लेकर घर लौट रही महिला की मौत:झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति बोला-सड़क पर खून से लथपथ मिली पत्नी, बाइक वाला गयाब

Nov 14, 2026 - 16:26
0
परिचित से लिफ्ट लेकर घर लौट रही महिला की मौत:झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति बोला-सड़क पर खून से लथपथ मिली पत्नी, बाइक वाला गयाब
झांसी से सटे मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में लिफ्ट लेकर घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। रास्ते में ब्रेकर पर झटका लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने पर पति उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से गायब हो गया। पति को अब तक उसका नाम तक पता नहीं है। पृथ्वीपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक अशोक कुमार की पत्नी अंजना देवी अहिरवार (45) को डॉक्टर ने गुर्दे में पथरी बताई थी। अशोक कुमार दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। शुक्रवार को अंजना पथरी के इलाज के लिए घर से करीब 9 किलोमीटर दूर चिट्टा गांव में झाड़फूंक कराने गई थीं। वह ऑटो से वहां पहुंची थीं। पति अशोक कुमार ने बताया कि शाम करीब 4:35 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने पूछा था कि वह घर कब तक लौटेंगी। इस पर अंजना ने बताया कि वह एक परिचित से लिफ्ट लेकर बाइक से घर आ रही हैं। अशोक ने पूछा कि कौन परिचित है तो पत्नी ने कहा कि घर पहुंचकर बताऊंगी। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। पति ने दोबारा फोन किया तो अनजान व्यक्ति ने उठाया काफी देर तक पत्नी घर नहीं पहुंचीं तो अशोक ने दोबारा फोन लगाया। इस बार फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि अंजना का एक्सीडेंट हो गया है। वह काफी घबरा रही हैं और फिलहाल बात नहीं कर पा रही हैं। यह सुनकर अशोक आनन-फानन में घर से करीब 5 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां पत्नी लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी थीं। अशोक ने राहगीरों की मदद से उन्हें पृथ्वीपुर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पति उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। लिफ्ट देने वाले की पहचान तक नहीं बता पा रहे परिजन अंजना जिस परिचित की बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं, वह घटनास्थल पर नहीं मिला। पति अशोक कुमार का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार गायब था। पत्नी ने फोन पर सिर्फ इतना बताया था कि वह एक परिचित से लिफ्ट लेकर आ रही हैं। उन्होंने उसका नाम भी नहीं बताया था। ऐसे में परिवार को यह तक पता नहीं है कि वह व्यक्ति कौन था। अशोक का कहना है कि बाइक सवार ही बता सकता है कि ब्रेकर पर झटका लगने के बाद अंजना बाइक से कैसे गिरीं और हादसे के वक्त वास्तव में क्या हुआ था। परिवार को अब उसके सामने आने का इंतजार है। अंजना की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनका 18 साल का बेटा रोहन प्रभाकर 11वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User