बढ़नी CHC कार्यक्रम में विधायक समर्थक से मारपीट:सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Nov 24, 2026 - 11:25
0
बढ़नी CHC कार्यक्रम में विधायक समर्थक से मारपीट:सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के बढ़नी में 21 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने विधायक समर्थक प्रदीप कुमार उर्फ प्रदीप कमलापुरी की शिकायत पर सांसद समर्थकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया है। 23 नवंबर की रात दर्ज केस में अनिल अग्रहरि, सूर्य कुमार पांडेय उर्फ पहलवान, मुरारी सिंह, पंकज चतुर्वेदी, कैलाश और रिंकू पाल समेत करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में सामूहिक अपराध, दंगा, मारपीट, जानबूझकर चोट पहुंचाने, गला दबाने, गाली-गलौज, शांति भंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, सांसद जगदंबिका पाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, तब विधायक विनय वर्मा मंच पर मौजूद नहीं थे। सांसद के मंच की ओर बढ़ने पर उनके समर्थकों ने ‘शेर आया-शेर आया’ और सांसद के समर्थन में नारे लगाए। मंच पर मौजूद प्रदीप कमलापुरी ने माइक से ‘विकास पुरुष विधायक विनय वर्मा जिंदाबाद’ का नारा लगाया। आरोप है कि इसके बाद विवाद शुरू हुआ और सांसद समर्थक मंच पर चढ़कर प्रदीप को घेरने लगे। शिकायत में कहा गया है कि समर्थकों ने प्रदीप को पीटा और मंच पर लात-घूंसे चलाए। मारपीट में उनका कुर्ता फट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। विधायक विनय वर्मा ने मंच से कहा, ‘तुम लोग दलाली करते हो, राजनीति मत करो।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User