नोएडा में 19वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान:लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में तड़के तीन बजे हुई घटना, पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में मंगलवार तड़के 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। छात्रा ने अपने फ्लैट की 19वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इससे वह परेशान थी। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के मुताबिक, छात्रा की पहचान अभिनव दुबे की बेटी डिशिता दुबे के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहती थी और एक नामी स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उसने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गार्ड की सूचना पर नीचे पहुंचे परिजन घटना के समय सोसाइटी के ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। छात्रा के नीचे गिरने की जानकारी शुरुआत में परिजनों को भी नहीं हुई। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन बदहवास हालत में नीचे पहुंचे। शोर सुनकर आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। घटना के बाद सोसाइटी में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। मोबाइल फोन की भी जांच कर रही पुलिस थाना प्रभारी के मुताबिक, छात्रा के पिता एडिडास कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। परिवार मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी में परिवार की ओर से डांटे जाने के बाद छात्रा के परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की जांच करने के साथ परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)