लखनऊ में दिखा CM योगी के बयान वाला स्वैग:भगवा जैकेट पर लिखवाया- 'मिट्टी में मिला दूंगा' , वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक चर्चित बयान इन दिनों युवाओं के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में बाइक पर बैठी एक युवती भगवा जैकेट पहने नजर आ रही है। जैकेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनका चर्चित बयान 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा' लिखा हुआ है। युवती का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। भगवा जैकेट और उस पर सीएम योगी की तस्वीर के साथ लिखे बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो के कैप्शन में भी 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा' लिखा गया है। लड़कियों में भी दिख रहा सीएम योगी का क्रेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। अब युवती के इस वीडियो के जरिए यह डायलॉग एक बार फिर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि सीएम योगी के इस अंदाज को युवतियां भी अपने पहनावे और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सीएम योगी के सख्त कानून-व्यवस्था वाले अंदाज से जोड़ रहे हैं, तो कुछ युवती के स्वैग की तारीफ कर रहे हैं। इस तरह एक बार फिर मुख्यमंत्री के चर्चित बयान और यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)