बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रकाश पर्व:गुरु तेग बहादुर के बलिदान व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बताया महत्व

Nov 24, 2026 - 11:25
0
बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रकाश पर्व:गुरु तेग बहादुर के बलिदान व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बताया महत्व
बरेली के रामपुर बाग स्थित रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को तीन विद्यार्थियों का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा चतुर्थ के अनुज कुमार, कक्षा द्वितीय के कार्तिक और नर्सरी कक्षा की अनन्या का जन्मदिन विद्यालय परिवार ने मनाया। विद्यालय के आचार्यों ने तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के महत्व की जानकारी भी दी गई। आचार्य रोहित पांडेय और आचार्य रमेश चंद्र ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, समानता, सेवा और मानवता के संदेश के बारे में बताया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। आचार्यों ने गंगा स्नान का महत्व बताते हुए कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष धार्मिक महत्व है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने तीनों पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User