प्रतापगढ़ में महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला-व्रत शुरू किया:खरना में गुड़ की खीर बनाई, कल सई घाट पर देंगी सूर्य को अर्घ्य
प्रतापगढ़ के बेल्हा में 4 दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने खरना किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद गुड़ की खीर बनाई। छठ मइया को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सई नदी घाट पर नगर पालिका ने की व्यवस्थाएं बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी घाट पर नगर पालिका की ओर से तैयारियां की गई हैं। सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर घाटों की सफाई कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्पण कलश और चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा नाविकों की तैनाती, पेयजल, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। महिलाओं ने घाट पर बनाई बेदी, तय किए पूजन स्थल शनिवार को बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सई नदी घाट पहुंचीं। उन्होंने रविवार की पूजा के लिए अपने स्थान तय किए और बेदी तैयार की। महिलाओं ने घाट की सफाई कर पूजन स्थल व्यवस्थित किया। इसके बाद बाजार से डाला, दउरी, सूप और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। कल डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य रविवार शाम को व्रती महिलाएं सई नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की पूजा करेंगी। इस दौरान महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। रविवार दोपहर बाद महिलाएं परिजनों के साथ गाजे-बाजे के बीच घाट पहुंचेंगी। धाम परिसर में आर्केस्ट्रा और आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)