किशोर को कार ने टक्कर मारी, मौत:औरैया में बाजार जा रहा था, गलत साइड से आई थी कार
औरैया के फफूंद चौराहे के पास शुक्रवार रात कार की टक्कर से 14 साल के सचिन कुमार की मौत हो गई। वह घर का सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान गलत साइड से आई कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। गलत साइड से आई कार ने मारी टक्कर मुहल्ला बनारसीदास निवासी सचिन, सीता देवी और स्वर्गीय नवाब सिंह का बेटा था। शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे वह काली माता मंदिर से आगे लखन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने पहुंचा। तभी इटावा रोड की ओर से आ रही कार गलत साइड में आई और उसे पीछे से टक्कर मार दी। सचिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता की मौत के बाद परिवार का सहारा था सचिन सचिन के पिता की करीब 8 से 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में दो भाई और चार बहनें हैं। पिता की मौत के बाद दोनों भाई मां को आर्थिक सहारा देते थे। चार बहनों में एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि काजल, संध्या और गुंजन अविवाहित हैं। मां ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की सीता देवी ने कोतवाली औरैया में आवेदन देकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसा कैद हुआ है। उन्होंने पुलिस से फुटेज की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)