छठ पूजा के बाद कल्याणपुर पनकी रोड पर लंबा जाम:एंबुलेंस फंसी, SDM लिखी गाड़ी बजाती रही हूटर, पुलिस ने खुलवाया

Nov 15, 2026 - 19:15
0
छठ पूजा के बाद कल्याणपुर पनकी रोड पर लंबा जाम:एंबुलेंस फंसी, SDM लिखी गाड़ी बजाती रही हूटर, पुलिस ने खुलवाया
कानपुर के पनकी नहर घाट पर रविवार शाम छठ पूजा समाप्त होते ही जाम लग गया। घाट से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो गया। देखते ही देखते पनकी नहर से कल्याणपुर क्रॉसिंग जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सराय चौराहे से आगे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान एंबुलेंस के साथ नीली बत्ती लगी एसडीएम लिखी गाड़ी भी जाम में फंस गई। तस्वीरें देखिए… रेंगते दिखे वाहन पूजा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ अपने घरों के लिए निकले। वहीं, घाट के आसपास सड़क किनारे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों ने मुश्किल और बढ़ा दी। सड़क पर जगह कम होने से वाहन रेंगने लगे और कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न और हूटर बजाते रहे, लेकिन निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। पुलिसकर्मियों ने खुलवाया जाम सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे। हालांकि, वाहनों की अधिक संख्या के चलते यातायात सामान्य होने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इसके बाद लोगों को राहत मिली और वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो सका। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User