प्रयागराज में अतीक के रिश्तेदार कर रहे अवैध प्लॉटिंग:माफिया के IS-227 गैंग के सदस्य इमरान-जीशान पर FIR
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके करीबियों की दबंगई जारी है। वे जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करके जमीनों की प्लॉटिंग कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में माफिया के साढ़ू इमरान, उसके भाई जीशान और गुर्गे एहतेशाम समेत चार लोगों के खिलाफ अवैध प्लॉटिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इमरान और जीशान माफिया अतीक के IS-227 गैंग के सदस्य भी बताए जाते हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तहरीर पर एयरपोर्ट और पूरामुफ्ती थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 16 नवंबर को पीडीए ने चलाया था बुलडोजर दरअसल, PDA की ओर से एयरपोर्ट क्षेत्र के गांजा और पूरामुफ्ती के मंदरी गांव में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 16 नवंबर को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया था। एक ही भूखंड कई लोगों को बेचने की शिकायत इस दौरान मौके पर मौजूद भूखंड खरीदारों ने भी कई गंभीर शिकायतें की थीं। उनका कहना था कि आरोपियों ने बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित की और भूखंडों की खरीद-बिक्री में भी गड़बड़ी की। कुछ लोगों ने एक ही भूखंड को कई खरीदारों को बेचने और दूसरे भूखंडों पर कब्जा दिलाने जैसी शिकायतें की थीं।
इमरान, जीशान पर पिछले दिनों गैंगस्टर का भी केस दर्ज किया गया था। इससे पहले उनकी कई अवैध प्लॉटिंग पर पीडीए की ओर से बुलडोजर चलवाया गया है। दो और मुकदमे लिखे गए
मंदरी गांव में ही अवैध प्लॉटिंग के एक अन्य मामले में तारिक के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव में फाजिल जाफरी और अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)