DDU में 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक RET इंटरव्यू:एडमिशन पोर्टल पर जारी हुआ शेड्यूल, सब्जेक्ट के हिसाब से देख सकते हैं अभ्यर्थी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में RET का लिखित रिजल्ट आने के बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीखें तय कर दी हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, अलग-अलग सब्जेक्स्ट्स के इंटरव्यू 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच संबंधित विभागों में कराए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि छात्र अपने सब्जेक्ट का शेड्यूल एडमिशन पोर्टल (dduguadmission.in) पर चेक कर सकते हैं। पार्ट-टाइम PHD का भी इंटरव्यू शेड्यूल जारी
यूनिवर्सिटी ने फुल-टाइम शोधार्थियों के साथ-साथ छूट प्राप्त शिक्षक और पार्ट-टाइम पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का भी इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सभी का वाइवा तय तारीखों पर संबंधित विभागों में ही लिया जाएगा। पार्ट-टाइम रिसर्च के लिए आवेदन करने वालों की परीक्षा भी संबंधित विभाग ही कराएंगे और उसका रिजल्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल को भेजेंगे। दिसंबर महीने में फाइनल मेरिट लिस्ट आने की उम्मीद
रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के डायरेक्टर प्रोफेसर दिनेश यादव ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है। इंटरव्यू खत्म होते ही जल्द से जल्द फाइनल रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर महीने में ही फाइनल मेरिट लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद जनवरी से एडमिशन की बाकी औपचारिकताएं पूरी कर प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की क्लासेज शुरू कराने की योजना है। कुलपति ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह ने लिखित परीक्षा पास कर इंटरव्यू राउंड में पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)