रवीकान्त बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष:कानपुर में ग्रामीण संगठन विस्तार में मिली जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई
कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर ग्रामीण संगठन के विस्तार के तहत जिला अध्यक्ष अनुराग कुमार शुक्ल ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें बिल्हौर निवासी रवीकान्त श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर बिल्हौर स्थित उनके आवास और कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। रवीकान्त श्रीवास्तव ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)