मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:छप्पर में फंदे पर लटका मिला शव; ASI बहन के घर रहता था
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी में गुरुवार शाम करीब 6 बजे 25 वर्षीय युवक का शव छप्पर में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। माता-पिता की मौत के बाद बहन के घर रहता था मृतक की पहचान समर राठी पिता ब्रजपाल निवासी कूकड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि माता-पिता के निधन के बाद समर अपनी बहन शिवानी के पास गांव जग्गाहेड़ी में रह रहा था। उसकी बहन यूपी पुलिस में एएसआई के पद पर गाजियाबाद में तैनात है। समर बहन के घर रहकर दूध की डेयरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, घर पर काम करने वाले नफे सिंह ने छप्पर में जाकर देखा तो समर कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कपिल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल का पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया सूचना मिलते ही टोल चौकी प्रभारी शुभम त्यागी पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)