पूर्व CJI गवई ने जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए:राष्ट्रपति को लेटर लिखा, बोले- एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही, SC-ST का प्रतिनिधित्व घटा

Nov 27, 2026 - 13:46
0
पूर्व CJI गवई ने जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए:राष्ट्रपति को लेटर लिखा, बोले- एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही, SC-ST का प्रतिनिधित्व घटा
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर पर सवाल उठाए हैं। 27 नवंबर को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी SC, ST और OBC, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम हो रहा है। गवई ने कॉलेजियम की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में बताते हुए कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता, विविधता और सभी वर्गों की भागीदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम में जवाबदेही की कमी का मुद्दा भी उठाया और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। 2018 से हाईकोर्ट में नियुक्त 715 जजों में SC के सिर्फ 22 गवई ने पत्र में बताया कि 2018 से अब तक हाईकोर्ट में नियुक्त 715 जजों में से सिर्फ 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। उनके मुताबिक, करीब तीन-चौथाई नियुक्तियां सामान्य वर्ग से हुई हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में नियुक्तियों में सामान्य वर्ग का हिस्सा करीब 80% रहा। वहीं, देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14% से भी कम पद मिले। जजों के ट्रांसफर में भी भेदभाव का आरोप गवई ने पत्र में जजों के ट्रांसफर के दो उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया। इसके पीछे सजा देने जैसी वजह बताई गई, लेकिन बाद में उन्हें एक बड़े और प्रमुख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया। दूसरे मामले में एक बड़े हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को छोटे हाईकोर्ट में भेज दिया गया। वहीं, छोटे हाईकोर्ट के एक मेहनती मुख्य न्यायाधीश को बड़े हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। गवई ने सवाल उठाया कि इन फैसलों में योग्यता को किस आधार पर देखा गया। बोले- कॉलेजियम की सिफारिशों पर जवाबदेही तय नहीं गवई ने लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। लेकिन कॉलेजियम की सिफारिशें नियुक्तियों में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद कॉलेजियम को जवाबदेह नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना सिर्फ कॉलेजियम की नहीं, बल्कि सरकार और संसद की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले संसद और सरकार ने भी कॉलेजियम से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने का अनुरोध किया था। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील गवई ने कहा कि वे किसी भी समुदाय के लोगों को जज बनाए जाने के खिलाफ नहीं हैं। उनका प्रयास सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाए रखने का रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मुद्दे पर उचित कदम उठाने की अपील की, ताकि न्यायपालिका में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने पत्र में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ न्यायपालिका में सभी वर्गों को उचित जगह मिलना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User