बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार:अंक 1, 5, 7 और 8 वाले लोगों को लाभ मिल सकता है, अंक 6 और 9 वाले लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
अंक ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार, 27 नवंबर को अंक 1, 5, 7 और 8 वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। इन अंकों के लोगों को करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। अंक 2, 3 और 4 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ मामलों में सावधानी रखनी होगी। वहीं अंक 6 और 9 वालों को परेशानियों और खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शुक्रवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सफलता मिलेगी। योजनाएं सफल होंगी और विरोधी परास्त होंगे। आय अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने और मनचाहे काम करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दिन का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। कोई सुखद सूचना मिल सकती है। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी और सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। लव लाइफ : विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी तालमेल बेहतर होगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 3, 4, 9 शुभ रंग : केसरिया क्या करें : दूध का दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) सुबह का समय संतान से सुख दिलाएगा और आय में भी सुधार होगा। कार्यस्थल पर अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। दोपहर में विरोधी मुखर हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। आपकी कोई गुप्त बात सामने आ सकती है। शाम का समय कुछ अनुकूल रहेगा और परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। जमीन और मकान से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। प्रोफेशन : नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर होने की संभावना है। व्यापार में काम आसानी से पूरे होंगे और अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। विवाहित लोगों का जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक : 3, 6, 8 शुभ रंग : पीला क्या करें : उड़द की दाल दान करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आय कम और खर्च अधिक हो सकते हैं। मन निराश रह सकता है, कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। दोपहर से कार्यक्षमता में सुधार होगा और आय सुचारु हो जाएगी। उत्साह बढ़ेगा। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और योजनाएं सफल होंगी। शाम को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रोफेशन : कारोबार में तेजी आएगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्हें पूरी लगन से निभाएं। लव लाइफ : प्रेम संबंध से फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। किसी छोटी बात पर तनाव हो सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को मिलकर पूरा करेंगे। शुभ अंक : 3, 4, 9 शुभ रंग : आसमानी क्या करें : चावल का दान करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) अज्ञात भय रह सकता है, हालांकि किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। कमाई व्यवस्थित बनी रहेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है और लंबे समय से प्रतीक्षित कोई शुभ काम पूरा होने के योग हैं। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दिन के अंत में योजनाएं सफल होंगी और दूसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा और संतान से सुख मिलेगा। प्रोफेशन : कारोबारियों को लेन-देन और नए सौदों में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों का ध्यान काम से भटक सकता है, जिससे नुकसान होने की आशंका है। जरूरी काम समय पर पूरे करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। प्रेम प्रस्ताव रखने वालों को सफलता मिल सकती है। पुराने मतभेद दूर करने और रिश्तों में नई शुरुआत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 1, 3, 8 शुभ रंग : लाल क्या करें : पुराने कपड़ों का दान करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे और आय भी अच्छी बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा और आपका पराक्रम बढ़ेगा। आप किसी नए काम की ओर आकर्षित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। हालांकि, शाम को सावधानी बरतनी होगी। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में सुख और मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों का जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। शुभ अंक : 2, 4, 8 शुभ रंग: हरा क्या करें : गेहूं के आटे का दान करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) दिनभर उत्साह बना रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और कमाई भी बेहतर रहेगी। व्यस्तता अधिक रह सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। दोपहर में अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे और यात्रा सुखद रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। शाम को कुछ कमियां रह सकती हैं, जिससे मन निराश हो सकता है। प्रोफेशन : व्यापार में काम की अधिकता रहेगी। नए काम और पुराने सौदों को पूरा करने में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। कामकाज में धैर्य रखें और दूसरों की गलतियों का असर अपने काम पर न पड़ने दें। लव लाइफ : प्रेमी या प्रेमिका से मजाक में कही गई कोई बात नाराजगी का कारण बन सकती है। बातचीत में सावधानी रखें और साथी की भावनाओं को समझें। विवाहित लोगों का जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम मिलेगा। शुभ अंक : 3, 5, 7 शुभ रंग : गुलाबी क्या करें : दूध और चावल का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) सुबह कमाई बेहतर रहेगी और सहयोग भी मिलेगा। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है। नए और लाभकारी संपर्क बनेंगे। दोपहर में अधिक काम करना पड़ सकता है। कुछ अनावश्यक कामों में समय खर्च होगा, हालांकि आपकी फुर्ती बनी रहेगी। शाम का समय सबसे अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के साथ संतान का सहयोग मिलेगा। अन्य खुशियां भी प्राप्त होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे। प्रोफेशन : व्यापार में नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। बिना जांच-पड़ताल के कोई बड़ा फैसला न करें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ : विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। विवाहित लोगों के जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। शुभ अंक : 3, 4, 8 शुभ रंग : नीला क्या करें : किसी महिला को राजगीरे के आटे का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में परिस्थितियां संभालने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने मामले परेशान कर सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। दोपहर से समय अनुकूल होने लगेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा और आय अच्छी बनी रहेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान और परिवार का सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। प्रोफेशन : व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी और महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। लव लाइफ : प्रेमी या प्रेमिका के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। शुभ अंक : 1, 3, 6 शुभ रंग : जामुनी क्या करें : पुराने कपड़ों का दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) सुबह तनाव के बावजूद आय बनी रहेगी। लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी, लेकिन हर काम के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। वाहन में खराबी आने की आशंका है। मित्रों से सहयोग की उम्मीद पूरी नहीं होगी। दोपहर में विशेष सावधानी बरतें। खर्च बढ़ सकते हैं और दूसरों से सहयोग की अपेक्षा निराश कर सकती है। शाम से परिस्थितियों में सुधार होगा। आय में वृद्धि के योग हैं और समय शांतिपूर्वक बीतेगा। परिवार का साथ मिलेगा। प्रोफेशन : व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ : प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में अपनी भावनाएं व्यक्त करने से बचें। प्रेम संबंध में धैर्य और समझदारी से काम लें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक : 2, 3, 6 शुभ रंग : कत्थई क्या करें: छाता और चप्पल का दान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)