अवैध खनन की जांच कर रही टीम ने स्कॉर्पियो पकड़ी:लोकेशन लीक करने के शक में दो लोगों पर FIR, दो गिरफ्तार

Nov 27, 2026 - 13:57
0
अवैध खनन की जांच कर रही टीम ने स्कॉर्पियो पकड़ी:लोकेशन लीक करने के शक में दो लोगों पर FIR, दो गिरफ्तार
चित्रकूट के राजापुर तहसील क्षेत्र के दर्शेड़ा गांव में अवैध खनन की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम ने एक स्कॉर्पियो पकड़ी। आरोप है कि उसमें सवार लोग टीम की गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रख रहे थे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता और राजापुर के क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से गांव पहुंचे। जांच के दौरान टीम को काली स्कॉर्पियो (UP90AB5048) संदिग्ध हालत में मिली। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह 4 बजे गाड़ी रुकवाकर जांच की। वाहन में सवार लोगों के मोबाइल फोन जांचे गए। एक नंबर पर करीब एक घंटे से लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक को जानकारी दी अधिकारियों को शक है कि टीम की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक को दी जा रही थी, ताकि वह कार्रवाई से पहले वहां से हट सके। इसके बाद अधिकारियों ने स्कॉर्पियो और उसमें सवार दोनों लोगों को सरधुवा थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अजय सिंह पुत्र सोमराज सिंह और सिद्धार्थ गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता, निवासी लोहरा, थाना कमासिन, जिला बांदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अवैध खनन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की उपजिलाधिकारी राजापुर ने बताया कि इलाके में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनन पर कार्रवाई में रुकावट डालने और टीम की गतिविधियों पर संदिग्ध नजर रखने वालों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User