प्रतापगढ़ में 49 दरोगाओं के तबादले:एसपी दीपक भूकर ने थानों और चौकियों में बदली तैनाती
प्रतापगढ़ में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 49 उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। इसमें कई थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। कुछ दरोगाओं को थानों से चौकियों पर भेजा गया है, जबकि कई चौकी प्रभारियों को थानों में तैनाती दी गई है। सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, ट्रामा सेंटर लालगंज चौकी प्रभारी मिथिलेश चौरसिया को पुलिस लाइन भेजा गया है। संग्रामगढ़ थाने में तैनात अंशु सिंह सेंगर को अंतू की गड़वारा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार को मानिकपुर कस्बा चौकी से अंतू की किठावर चौकी, अखिलेश प्रताप को पृथ्वीगंज से आसपुर देवसरा की ढकवा चौकी और अमित कुमार वर्मा को गजिराही से सैकाबाद चौकी भेजा गया है। उमेश प्रताप सिंह को कोहड़ौर थाने से देल्हूपुर की छितपालगढ़ चौकी, चंद्रबली सिंह को कुंडा कस्बा चौकी से उदयपुर थाना, प्रभात कुमार को लालगंज थाने से कंधई की मंदाह चौकी और अशोक कुमार को अंतू थाने से कंधई की किशुनगंज चौकी भेजा गया है। नंदलाल को लालगंज से कंधई थाने में तैनाती मिली है। रमेश तिवारी को भगवा चौकी से कुंडा थाना, कैलाश यादव को दीवानगंज से कुंडा कस्बा चौकी, राजेश यादव को मोहनगंज से कोतवाली नगर और राजीव वर्मा को कटरा गुलाब सिंह से कोतवाली देहात की कटरा चौकी भेजा गया है। बिहरिया से भूपियामऊ चौकी की जिम्मेदारी दी आदित्य पांडेय को घुइसरनाथ से मोहनगंज और अजय कुमार को बिहरिया से भूपियामऊ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह को हथिगवां थाने से कोतवाली देहात की बेलखरी/पुरेलाल चौकी भेजा गया है। इसके अलावा योगेंद्र सिंह को सैफाबाद से मदाफरपुर, दीपक कुमार यादव को सगरा सुंदरपुर से मकंद्रूगंज, प्रिंस तिवारी को खिदिरपुर से सिविल लाइन और राजनाथ यादव को रामापुर से कांधरपुर चौकी भेजा गया है। सचिन कुमार को गड़वारा से कटरा गुलाब सिंह, अवधराज यादव को ढकवा से डेरवा और संजय यादव को उदयपुर थाने से गजिराही चौकी की जिम्मेदारी मिली है। कई उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई पट्टी और आसपास के क्षेत्रों में भी कई उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई है। अंकित कुमार तिवारी को सिविल लाइन से करेला चौकी, अतुल यादव को भूपियामऊ से बंधवा चौकी और राजेश कुमार यादव को सुल्तानपुर घोष चौकी से पट्टी थाना भेजा गया है। देवी दयाल कश्यप को रानीगंज अजगरा से पट्टी थाना, रविंद्र कुमार यादव को किठावर चौकी से पट्टी थाना और अमित कुमार चौहान को बंधवा से फतनपुर थाना भेजा गया है। कांधरपुर से रानीगंज थाना भेजा गया अनूप कुमार यादव को मंदाह से फतनपुर की रामापुर चौकी, अनूप यादव को मान्धाता थाने से मानिकपुर कस्बा चौकी, गुलाब सिंह को अरथान चौकी से रानीगंज थाना और बृजेश कुमार को कांधरपुर से रानीगंज थाना भेजा गया है। सुमित सिंह को मानिकपुर थाने से रानीगंज की सुल्तानपुर घोष चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल कुमार को मकंद्रूगंज से लालगंज की रानीगंज कैथौला चौकी, वरुण सिंह को छितपालगढ़ से लालगंज की ट्रामा सेंटर चौकी और प्रदीप कुमार को रानीगंज कैथौला से लीलापुर की सगरा सुंदरपुर चौकी भेजा गया है। सचिन कुमार को कुंडा थाने से लीलापुर की रानीगंज अजगरा चौकी स्थानांतरित किया गया है। सूची के मुताबिक, शुभम सिंह को पट्टी की करेला चौकी से संग्रामगढ़ थाना, मृत्युंजय पांडेय को डेरवा से संग्रामगढ़ की जहानाबाद चौकी और जय किशन को बेलखरी/पुरेलाल से संग्रामगढ़ थाना भेजा गया है। राजकुमार मिश्रा को किशुनगंज से सांगीपुर की घुइसरनाथ चौकी, सुरेश कुमार यादव को ताला से हथिगवां की बिहरिया चौकी और अनीश कुमार यादव को जहानाबाद से हथिगवां की खिदिरपुर चौकी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, विवेक कुमार यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर की भगवा चौकी पर तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)