परिसीमन बिल पर शरद पवार की NCP का बड़ा कदम, सांसदों को जारी किया थ्री लाइन व्हिप!

संसद के विशेष सत्र से पहले शरद पवार की NCP ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Nov 27, 2026 - 10:56
0
परिसीमन बिल पर शरद पवार की NCP का बड़ा कदम, सांसदों को जारी किया थ्री लाइन व्हिप!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 27 नवंबर 2026

महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन को लेकर संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और पार्टी के रुख के अनुसार मतदान करने का निर्देश दिया है।

शिरूर से सांसद डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होना है, इसलिए सभी सांसद अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस बीच वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) भी परिसीमन विधेयक के समर्थन में आ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User