हाथरस में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कासगंज जा रहा था युवक
हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक से आगे आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग एक युवक का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई। अभिषेक, हरिशंकर का बेटा था और नया नगला रूहेरी, थाना हाथरस गेट का रहने वाला था। वह टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक कल रात अपनी मामा के घर कासगंज जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि रात में सिटी रेलवे स्टेशन से आगे वह ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। लोगों ने शव रेलवे ट्रैक पर देखा और पुलिस को सूचना दी। अभिषेक के पास मिले आधार कार्ड से सुबह उसकी पहचान हुई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। अभिषेक अविवाहित था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)