बच्चा न होने पर पति-ससुराल वालों ने पत्नी को पीटा:शाहजहांपुर में घर से निकाला, मायके में भी घुसकर मारपीट; केस दर्ज

Nov 29, 2026 - 07:12
0
बच्चा न होने पर पति-ससुराल वालों ने पत्नी को पीटा:शाहजहांपुर में घर से निकाला, मायके में भी घुसकर मारपीट; केस दर्ज
शाहजहांपुर में बच्चा न होने का ताना देकर पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद पति उसे समझौता कर घर ले गया, लेकिन फिर मारपीट की। बाद में मायके पहुंचकर भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शनिवार रात तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खुदागंज थाना क्षेत्र के चमरूआ की रहने वाली महिला की शादी करीब 12 साल पहले पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के ब्रजदीप मिश्रा उर्फ सौरभ मिश्रा से हुई थी। महिला के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई। बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाते थे। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। 22 मई को उसने बीसलपुर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पति ने दोबारा मारपीट न करने का भरोसा दिया और उसे अपने साथ घर ले गया। महिला के मुताबिक, 29 जून को उसके साथ फिर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। 9 जुलाई को वह मायके में थी, तभी पति और ससुराल वाले वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User