सड़क की मांग करने वाले बच्चों ने किया भूमि पूजन:हमीरपुर में नंगे पांव कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चों को तोहफा, 1.80 करोड़ रुपये मंजूर

Nov 05, 2026 - 15:16
0
सड़क की मांग करने वाले बच्चों ने किया भूमि पूजन:हमीरपुर में नंगे पांव कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चों को तोहफा, 1.80 करोड़ रुपये मंजूर
हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर नंगे पांव कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करने वाले जेन अल्फा को सड़क का तोहफा मिला है। बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण का भूमि पूजन भी प्रदर्शन करने वाले बच्चों के हाथों से कराया गया। चंदूपुर ग्राम पंचायत से ब्रह्मा के डेरा तक 1.6 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 180.60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। दोपहर एक बजे सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति की मौजूदगी में बच्चों ने भूमि पूजन किया। ये वही बच्चे हैं, जिन्होंने सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक नंगे पांव मार्च किया था। आचार्य ने वेदमंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया। विधायक ने कहा कि बच्चे ही इसके हकदार हैं। गांव से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती थी और कई बच्चों की पढ़ाई छूट गई थी। इसी समस्या को लेकर 11 अगस्त को बच्चे गांव से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे थे। बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने करीब छह घंटे तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया था। बाद में जिलाधिकारी ने रास्ते पर बजरी और ईंटें डलवाकर आवागमन शुरू कराया था। सड़क निर्माण में वन विभाग की जमीन बाधा बन रही थी। जिलाधिकारी के पत्राचार के बाद वन विभाग से एनओसी मिली और शासन ने सड़क निर्माण को मंजूरी दी। निर्माण के लिए मंजूर 180.60 लाख रुपये में से पहली किस्त के तौर पर 17.78 लाख रुपये जारी किए गए हैं। चंदूपुर ग्राम पंचायत से ब्रह्मा के डेरा तक आधा दर्जन गांवों के लोगों को पक्की सड़क मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User