रॉकेट छोड़ने से रोकने पर पड़ोसी से मारपीट:गेट तोड़कर घर में पथराव, 5 आरोपियों का चालान; घटना CCTV में कैद

Nov 11, 2026 - 09:29
0
रॉकेट छोड़ने से रोकने पर पड़ोसी से मारपीट:गेट तोड़कर घर में पथराव, 5 आरोपियों का चालान; घटना CCTV में कैद
बुलंदशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रॉकेट छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात मुकेश प्रधान और उसके बेटे घर के बाहर रॉकेट छोड़ रहे थे। पड़ोसी राकेश अरोड़ा ने रॉकेट अपनी तरफ आने और सुरक्षा का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर मुकेश प्रधान और उसके परिजनों ने राकेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों पर भी हमला हंगामा बढ़ता देख पड़ोसी पुष्पेंद्र चौधरी और शोभित अग्रवाल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने राकेश अरोड़ा के घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुकेश प्रधान समेत कई लोगों पर FIR घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश प्रधान, उसके बेटे अभिषेक, विवेक, दीपक, नवनीत, कुणाल और रानी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 5 आरोपियों का भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत चालान किया है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य नामजद और अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User