राहुल जैन मोदी ललितपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:14 साल बाद मिली संगठन की जिम्मेदारी, विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति

Nov 28, 2026 - 12:43
0
राहुल जैन मोदी ललितपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:14 साल बाद मिली संगठन की जिम्मेदारी, विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री राहुल जैन मोदी को ललितपुर जिलाध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से हुई। राहुल जैन मोदी ललितपुर नगर के महावीरपुरा के निवासी हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की थी। 2002 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री बने और 2003 में नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री रहे। वे 2009 से 2011 तक युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष और 2011 से 2014 तक झांसी-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रहे। 2012 में वे भाजपा जिला कार्यकारिणी में नगर मंत्री भी थे। इन पदों के बाद 2014 से उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी। अब 14 साल बाद उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इस नियुक्ति के जरिए नगर क्षेत्र के 20 हजार से अधिक जैन मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User