इंटर्न छात्र-छात्राओं को तंबाकू के नुकसान बताए:बागपत के जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम; डिप्टी सीएमओ ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

Nov 28, 2026 - 12:43
0
इंटर्न छात्र-छात्राओं को तंबाकू के नुकसान बताए:बागपत के जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम; डिप्टी सीएमओ ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया
बागपत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ, जिसमें इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. रोबिन चौधरी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियां और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उसके आसपास रहने वाले लोगों पर भी इसके धुएं का दुष्प्रभाव पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User