अब सड़क पर दिखेगा योगी का दम, गाजियाबाद में बड़ा मार्च! 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।
दि राइजिंग न्यूज़ | गाजियाबाद | 5 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, 5 नवंबर को गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हिस्सा लिया। राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जनता के जनादेश के सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारत के लोकतंत्र को अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)