एटा में 9 इंस्पेक्टरों की नई तैनाती:SSP डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी

Nov 24, 2026 - 12:14
0
एटा में 9 इंस्पेक्टरों की नई तैनाती:SSP डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी
एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने नौ निरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग शाखाओं और पटलों में तैनात किया है। पुलिस विभाग ने इसे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की पहल बताया है। आदेश के तहत निरीक्षक कुलदीप सिंह को प्रभारी जनसूचना एवं ह्यूमन राइट सेल बनाया गया है। निरीक्षक अनीस अहमद को न्यायालय सुरक्षा, आशीष कुमार को थाना साइबर और विनोद कुमार को अपराध शाखा एटा में तैनात किया गया है। निरीक्षक संजीव कुमार को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, ब्रजपाल सिंह को प्रभारी यूपी-112 और चरण सिंह को प्रभारी सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक रामनिवास को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। महिला निरीक्षक सरिता सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना नियुक्त किया गया है। इन तैनातियों से जनशिकायतों के निपटारे, साइबर अपराधों पर कार्रवाई, न्यायालयों की सुरक्षा और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User