कार्तिक पूर्णिमा पर कोटवाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी:बाराबंकी में एक किमी तक कतार लगी; बड़े वाहनों को रोका, पुलिस-पीएसी तैनात

Nov 24, 2026 - 11:41
0
कार्तिक पूर्णिमा पर कोटवाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी:बाराबंकी में एक किमी तक कतार लगी; बड़े वाहनों को रोका, पुलिस-पीएसी तैनात
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर स्थित कोटवाधाम में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर और लखीमपुर समेत कई जिलों से श्रद्धालु रात में ही पहुंच गए थे। मंदिर परिसर से मेला क्षेत्र तक दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने अभरण सरोवर में स्नान और आचमन किया। इसके बाद बड़े बाबा समर्थ साहेब जगजीवन दास के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। बैरिकेडिंग कर संभाली गई भीड़ श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की गई। कोतवाली बदोसराय पुलिस के साथ बाहर से आए पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा मेले में पुलिस चौकी और खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया। तीन बड़ी पार्किंग की गईं तैयार उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि मेले के लिए तीन बड़ी पार्किंग बनाई गई हैं। बदोसराय से कोटवाधाम की ओर आने वाले बड़े वाहनों को आगे जाने से रोका जा रहा है। इससे मेले में भीड़ और यातायात की समस्या से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User