राष्ट्र सेविका समिति की 90साल की यात्रापर पुस्तिका का विमोचन:पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक ने चुनौतियों से हार न मानने का संदेश दिया

Nov 18, 2026 - 14:53
0
राष्ट्र सेविका समिति की 90साल की यात्रापर पुस्तिका का विमोचन:पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक ने चुनौतियों से हार न मानने का संदेश दिया
जीवन में कितनी भी चुनौतियां आएं, कभी हार नहीं माननी चाहिए। जिज्ञासा, दृढ़ इच्छाशक्ति और निश्चित उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को सफलता से कोई नहीं रोक सकता। यह संदेश पैरालंपिक खिलाड़ी और पद्मश्री सम्मानित दीपा मलिक ने मंगलवार को दिया। वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मनु हॉल में राष्ट्र सेविका समिति की 90 वर्षों की यात्रा पर आधारित लघु पुस्तिका के विमोचन समारोह को संबोधित कर रही थीं। 90 साल की यात्रा को पुस्तिका में किया संकलित समारोह में राष्ट्र सेविका समिति की लघु पुस्तिका ‘समिति के नब्बे वर्ष की यात्रा’ का विमोचन किया गया। पुस्तिका में संगठन की 90 वर्षों की यात्रा, सामाजिक योगदान, संगठनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया है। मुख्य अतिथि दीपा मलिक ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। व्यक्ति को परिस्थितियों से हारने के बजाय खुद को चुनौती देने का साहस रखना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक चुनौतियां भी मजबूत संकल्प, आत्मविश्वास और उद्देश्यपूर्ण जीवन के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं। महिलाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री ने कहा कि जिस तरह एक दीपक स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है, उसी तरह हर महिला समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव की ज्योति बन सकती है। डॉ. सुरभि भदौरिया की लिखी यह पुस्तिका भी दीपक की तरह समिति की विचारधारा और कार्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है। कई संस्थाएं महिलाओं के लिए काम करती हैं, लेकिन यह समिति महिलाओं के माध्यम से राष्ट्र के लिए काम करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशि और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक एमएल भट्ट भी शामिल हुईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User