रास्ते से गाड़ी उतारने पर युवक से मारपीट का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज

Nov 07, 2026 - 08:15
0
रास्ते से गाड़ी उतारने पर युवक से मारपीट का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरमझारी गांव में रास्ते से गाड़ी उतारने की बात पर विवाद हुआ। युवक राजेश कुमार के साथ मारपीट का आरोप है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। राजेश कुमार सिरमझारी (जंगलडीह) गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह घर से शटरिंग खोलने के लिए बघमरा गांव जा रहे थे। सिरमझारी गांव में समय माता स्थान के पास रास्ते से गाड़ी उतारने की बात पर विवाद हुआ। राजेश के मुताबिक, गांव के श्यामसुंदर उर्फ गुल्ले पुत्र हरिराम, राजेंद्र प्रसाद पुत्र पल्टन और देवी प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें गाली दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। राजेश ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 6 नवंबर को तीनों नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज का केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल सिंह को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User