मंदिर-महल से चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार:रायबरेली में पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए का सामान बरामद किया
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के कोट टेकारी स्थित प्राचीन मंदिर और महल में चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 5 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया। 1 अक्टूबर की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर शिव-पार्वती की प्राचीन प्रतिमा और दो द्वारपाल प्रतिमाएं चुरा ली थीं। महल के ऊपरी कमरे की अलमारी से 3.50 से 4 लाख रुपए नकद, चांदी के बर्तन और अन्य प्राचीन सामान भी चोरी हुआ था। बृजेश कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर डीह थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 नवंबर को हरिकेश पासी उर्फ बगदादी, निवासी बेतौरा, और रिंकू पुत्र विपत, निवासी थुलेंडी, थाना बछरावां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि जेल में रहने के दौरान आरोपियों ने चोरी की योजना बनाई थी। 1 और 2 अक्टूबर की रात चोरी की गई। दिनेश उर्फ दन्ना इस घटना का नेतृत्व कर रहा था। उसने दोनों आरोपियों को 7,500-7,500 रुपए और दो-दो चांदी के सिक्के दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने और बाकी सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)