युवती से छेड़छाड़ के बाद घर में घुसकर मारपीट:शाहजहांपुर में 3 नामजद और पांच अज्ञात पर FIR
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में 22 नवंबर की शाम युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि युवती के घर पहुंचने के बाद आरोपी अंदर घुसे और घर का सामान फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
युवती मकान के पास घरेलू सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि अकर्रारसूलपुर के अंशुल, रामजी और विपिन ने पांच अज्ञात साथियों के साथ उसे रास्ते में रोका। उन्होंने गाली-गलौज की और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर युवती से मारपीट की गई।
युवती भागकर घर पहुंची तो आरोपी भी अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने युवती को फिर पकड़ने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान घर का सामान फेंक दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों ने युवती को अगली बार उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी।
युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मां के मुताबिक, 29 जून को भी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)