शाहजहांपुर में नेत्रहीन राजपाल हत्याकांड:पत्नी-बेटे का सुराग नहीं, अब भाई के DNA से होगी पहचान की पुष्टि
शाहजहांपुर में नेत्रहीन राजपाल की हत्या के मामले में पुलिस अब तक उनकी पत्नी और बेटे को तलाश नहीं पाई है। राजपाल की पहचान की पुष्टि के लिए अब उनके भाई रामनिवास का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। राजपाल का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है। मामले में पुलिस 8 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। दो दिन पहले निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले रामनिवास कलान थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कुएं में मिला धड़ उनके भाई राजपाल का है। उस समय पुलिस ने उनसे राजपाल की पत्नी और बेटे को बुलाने के लिए कहा था। अब डॉक्टर से सलाह लेने के बाद पुलिस ने रामनिवास का डीएनए सैंपल लेने का फैसला किया है। सूखे कुएं में मिला था बिना सिर का धड़ कलान थाना क्षेत्र के सियूड़ी गांव में 17 नवंबर की दोपहर सूखे कुएं से एक व्यक्ति का धड़ मिला था। उसका सिर गायब था। गांव की पूजा ने शव को अपने पति विनोद का बताते हुए ग्राम प्रशासक समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 18 नवंबर को पोस्टमार्टम हाउस में धागा देखकर पूजा ने धड़ की पहचान अपने पति विनोद के रूप में की थी। हालांकि, पुलिस जांच में शव की पहचान निगोही निवासी राजपाल के रूप में हुई। विनोद ने खुद को मृत दिखाने के लिए रची साजिश पुलिस के मुताबिक, विनोद ने राजपाल की हत्या करने के बाद उनका सिर काटकर बदायूं में फेंक दिया था। इसके बाद धड़ के पास अपने आधार कार्ड की कॉपी रख दी थी। पुलिस का दावा है कि विनोद ने ऐसा खुद को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाने के लिए किया, ताकि दुष्कर्म समेत पांच मुकदमों से बच सके। आठ आरोपी जेल भेजे, दो अब भी फरार पुलिस इस मामले में विनोद के दो साथियों, भाई, पत्नी और मां समेत 8 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। विनोद का बेटा आलोक और उसका भाई नंदकिशोर अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शव को लेकर हुआ था हंगामा, जाम लगाने पर केस 18 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद पूजा के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस जांच में विनोद के परिवार के लोगों की कथित साजिश में भूमिका सामने आई। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 18 नामजद और 19 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)