रमना स्कूल में आईआईटी बीएचयू का जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों को सिखाया कचरा प्रबंधन, दिलाई स्वच्छता की शपथ
वाराणसी में आईआईटी (बीएचयू) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने 4 नवंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रमना में पर्यावरणीय स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्ण के. पाठक ने किया। प्रधानाचार्या आभा सिंह और प्रो. पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट और अल्पाहार भी वितरित किया गया। व्याख्यान और संवाद के जरिए बच्चों को कचरे का पृथक्करण, उचित निस्तारण और विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के तरीके बताए गए। उन्हें घर और स्कूल में कूड़ा अलग-अलग रखने तथा पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली। विद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)