रंगोली में राम-भक्ति दिखी, घाटों पर आरती हुई VIDEO:कानपुर में देव-दीपावली सड़क पर रंगों से 300 तस्वीरें उकेरी
कानपुर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गंगा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की। घाटों पर भक्ति भजनों के कार्यक्रम हुए, तो आसमान आतिशबाजी से रोशन नजर आया। देव दीपावली पर गंगा घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को भी खास अंदाज में सजाया गया। परमट घाट की तरफ जाने वाले रास्तों पर सड़क पर रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। कहीं प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की तस्वीर रंगोली के जरिए उकेरी गई, तो कहीं फिल्म रामायण से प्रेरित होकर बहनों ने मिलकर श्रीराम के रावण वध का मनमोहक चित्र बनाया।इन रंगोलियों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी। पूरे इलाके में दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और आतिशबाजी ने देव दीपावली के उत्सव को यादगार बना दिया। देखिए, कानपुर में देव दीपावली पर गंगा घाटों की सजावट, मां गंगा की आरती, आकर्षक रंगोलियों और आसमान में हुई आतिशबाजी VIDEO में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)