बलिया में तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री बंद:6 से 8 नवंबर तक सुबह 8 से रात 12 बजे तक रहेगा डायवर्जन

Nov 05, 2026 - 17:27
0
बलिया में तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री बंद:6 से 8 नवंबर तक सुबह 8 से रात 12 बजे तक रहेगा डायवर्जन
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ को देखते हुए बलिया यातायात पुलिस ने गुरुवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया। 6 से 8 नवंबर तक रोज सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाना के पास रोका जाएगा। नरहीं और फेफना जाने वाले वाहनों को चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह और सुखपुरा होते हुए गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से भेजा जाएगा। रेवती, सहतवार और बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बांसडीह रोड थाना के पास रोका जाएगा। जरूरत के अनुसार इन्हें सुखपुरा और गड़वार के रास्ते फेफना तथा नरहीं की तरफ भेजा जाएगा। सिकंदरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। दुबहड़, हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार से जाएंगे। नरहीं और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा और गड़वार के रास्ते जाएंगे। रसड़ा और नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहे पर रोका जाएगा। बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे। गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User