RPF-जवान ने ट्रेन के नीचे जाने से महिला को बचाया:सूबेदारगंज स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस में चढ़ते समय बिगड़ा था संतुलन

Nov 14, 2026 - 20:53
0
RPF-जवान ने ट्रेन के नीचे जाने से महिला को बचाया:सूबेदारगंज स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस में चढ़ते समय बिगड़ा था संतुलन
प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर चलती संगम एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक प्रभाकर दुबे ने उसे पकड़कर ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। घटना 14 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:50 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 से ट्रेन नंबर 14163 अप संगम एक्सप्रेस मेरठ के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान महिला जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। महिला को गिरता देख प्रभाकर दुबे ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उनकी मदद से महिला सुरक्षित बच गई। महिला की पहचान रूप (35), पत्नी वीरेंद्र कुमार, निवासी चुर्ग मोड़, थाना चुर्ग, जिला सोनभद्र के रूप में हुई है। वह सूबेदारगंज से मेरठ तक जनरल कोच में यात्रा कर रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User