बैटरी चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधा:लखनऊ में लोगों ने चोरी कबूल करने का दबाव बनाया; पुलिस ने मानसिक रुप से कमजोर बताया

Nov 14, 2026 - 20:53
0
बैटरी चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधा:लखनऊ में लोगों ने चोरी कबूल करने का दबाव बनाया; पुलिस ने मानसिक रुप से कमजोर बताया
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बैटरी चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। उससे चोरी कबूलने और अपने साथी को बुलाने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान युवक छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो सामने आया। मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के पास का बताया जा रहा है। वाहन से बैटरी चोरी का लगाया आरोप वायरल वीडियो में पगड़ी पहने युवक पेड़ से बंधा दिखाई दे रहा है। कुछ लोग उससे बैटरी चोरी की बात कबूलने और अपने साथी को बुलाने के लिए कह रहे हैं। वे उसे पुलिस के हवाले करने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों ने युवक को एक वाहन से बैटरी खोलने के आरोप में पकड़ा था और पेड़ से बांध दिया था। पुलिस युवक को बांधने वालों की पहचान कर रही जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद लोगों ने युवक को खोलकर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पहुंचाया था। वहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस ने युवक को चौकी ले जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने उस पर बैटरी चोरी का आरोप लगाकर उसे गलत तरीके से पेड़ से बांधा। पुलिस ने बताया कि युवक को बांधने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User