सड़क और जलभराव से परेशान शिक्षिका पानी की टंकी पर:चढ़ी, बिजनौर में घर के सामने रास्ता बनवाने, ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की

Nov 11, 2026 - 19:48
0
सड़क और जलभराव से परेशान शिक्षिका पानी की टंकी पर:चढ़ी, बिजनौर में घर के सामने रास्ता बनवाने, ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की
बिजनौर में घर के सामने सड़क नहीं बनने और जलभराव से परेशान एक शिक्षिका बुधवार को गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने रास्ता बनवाने, ट्रांसफॉर्मर हटाने और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की। शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव की रहने वाली शिक्षिका मीनाक्षी, अरविंद की पत्नी हैं। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने घर के सामने सड़क नहीं बनवाई। इससे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ रहता है। मीनाक्षी बुधवार शाम करीब 4 बजे पानी की टंकी पर चढ़ीं। उन्होंने सदर विधायक और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरी थीं। मीनाक्षी का कहना है कि घर के सामने आम रास्ते पर पानी भरा रहता है। स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर गिरते हैं। रिक्शा भी पलट जाते हैं। उनके मुताबिक, रास्ता दो साल से ऐसा ही है और दोनों तरफ नालियां नहीं हैं। ग्रामीणों ने रास्ता बनवाने की मांग को लेकर करीब छह महीने पहले तीन दिन तक धरना दिया था। उस समय भी समस्या का हल नहीं निकला था। मीनाक्षी बिजनौर के एक निजी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके एक बेटा शुभ और एक बेटी ईशु हैं। उनके पति स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। खबर लेकर जाने तक महिला टंकी पर चढ़ी हुई थी पुलिस और तहसील की टीम फिलहाल महिला को समझाने में जुटी हुई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User