स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर के लिए गाजियाबाद नंबर वन:दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रपति ने नगर आयुक्त व मेयर को सम्मानित किया
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में स्वच्छ शहर के लिए गाजियाबाद को नंबर वन का स्थान मिला है। यूपी के लिए यह बड़ी बात रही है। जहां गाजियाबाद नगर निगम के इतिहास में पहली बार महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। दिल्ली विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें देश के अलग अलग राज्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 -26 में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही शहर हित में देश हित में स्वच्छता के क्रम में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दी, मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी माैजूद रहे। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ सिटी में गाजियाबाद नंबर वन आया जिसके लिए गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की सराहना की गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे l गाजियाबाद नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि गाजियाबाद नगर निगम के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गाजियाबाद की महापौर तथा नगर आयुक्त को स्वच्छ सिटी के लिए सम्मानित किया गया है, मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे। स्वच्छ सिटी में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में नंबर वन रहने पर गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों तथा माननीय पार्षदों को शुभकामनाएं दी। महापौर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम को यह सम्मान है जिसका श्रेय शहर वासियों को जाता है। जिनके द्वारा कचरा पृथक्करण को अपनाया गया प्लास्टिक मुक्त अभियान को अपनाया गया, गाजियाबाद नगर निगम हर घर से कूड़ा इकट्ठा करके उसका निस्तारण कर रहा है जिसके लिए गाजियाबाद स्वच्छ सिटी में नंबर वन आया है। शहर के हर नागरिक का योगदान नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि यह शहर के हर नागरिक का योगदान और सम्मान है। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रतिदिन सफाई मित्रों द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए शहर को स्वच्छ रखा जाता है, समय से गंदगी का साफ होना इसके अलावा कूड़े का सही निस्तारण गाजियाबाद नगर निगम को नंबर वन बनता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छ सिटी में नंबर वन पर शामिल हुआ l गाजियाबाद नगर निगम लगातार इसी श्रृंखला को बनाए रखेगा उत्तर प्रदेश में स्वच्छ सिटी का किताब गाजियाबाद को मिला है जो की प्रशंसनीय है l पूर्व में पिछड़ता रहा नगर निगम गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य सर्वेक्षण में 2023-24 में 19 नंबर पर 2024- 25 में 11 नंबर पर रहा इस बार कड़ी मेहनत के बाद गाजियाबाद नगर निगम को 2025-26 स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन मिला है जिसको बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निगम अधिकारियों और टीम को मोटिवेट किया l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)