सड़क के ढाल को लेकर दो पक्षों में विवाद:शामली में जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने किया विरोध
शामली जगन्नपुर गांव में सड़क निर्माण और जलनिकासी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एमएलसी कोटे से बन रही सड़क के ढाल की दिशा को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद हैं। गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर करने की मांग कर रहे हैं, ताकि पानी की निकासी हो सके। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण थाना समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं। वहीं, शनिवार सुबह ठेकेदार जेसीबी लेकर सड़क समतल करने पहुंचा तो एक पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। 10 अक्टूबर को गांव जगनपुर के ग्रामीण थाना समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन को दिए पत्र में बताया था कि गांव में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसकी निकासी पश्चिम दिशा की ओर है। गांव में सड़क निर्माण कराया एमएलसी कोटे से गांव में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर किया जाए, जिससे गांव में पानी की निकासी सुचारू हो सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में करने पर आपत्ति जता रहे हैं, जिससे निर्माण और जलनिकासी का काम प्रभावित हो रहा है। समाधान दिवस में शिकायत के दौरान ग्रामीणों ने बताया था कि गांव के रास्तों पर जलभराव के कारण करीब 200 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करीब 50 लोग लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपनी समस्या बताएंगे। जेसीबी लेकर पहुंचा ठेकेदार उस समय राजेश प्रधान, विनोद कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, संजीव चौहान और राजकुमार चौहान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे थे। शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंचा ठेकेदार, विरोध पर पहुंची पुलिस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)