हापुड़ में खुले तार और अधूरे काम देख डीआरएम नाराज:सफाई पर जताया असंतोष, प्रवेश-निकास के रास्ते अलग करने को कहा

Oct 29, 2026 - 07:11
0
हापुड़ में खुले तार और अधूरे काम देख डीआरएम नाराज:सफाई पर जताया असंतोष, प्रवेश-निकास के रास्ते अलग करने को कहा
हापुड़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का बुधवार शाम करीब 5 बजे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को कमियों को जल्द दूर करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआरएम अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन पहुंचीं और प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर बिजली के तार खुले मिले। वहीं, निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का उतार भी सही नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर भी उन्होंने असंतोष जताया और व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। प्रवेश-निकास अलग होंगे, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए डीआरएम ने प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग करने के निर्देश दिए। स्टेशन के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने के लिए उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकालने को कहा। इसके अलावा, कई जगह अधूरी पड़ी बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द पूरा कराने और पार्किंग शुरू करने के लिए ठेके से जुड़ी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। ग्रीन बेल्ट का काम जल्द पूरा करने को कहा डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का काम जल्द पूरा कराने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना, सीएमआई रोहित गुप्ता, सीआईटी विनीत शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरिपाल मीना सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User