उन्नाव में 11 साल बाद आंबेडकर प्रतिमा फिर स्थापित:सदर विधायक ने किया अनावरण; 2015 में राजधानी मार्ग चौड़ा करने के लिए हटाई गई थी
उन्नाव के शुक्लागंज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार रात करीब 11 साल बाद फिर स्थापित की गई। राजधानी मार्ग चौड़ा करने के दौरान 12 अक्टूबर 2015 को हटाई गई प्रतिमा को कोतवाली गंगाघाट गेट के पास उसके पुराने स्थान पर लगाया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नई प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा की पुनर्स्थापना के मौके पर बुधवार रात करीब नौ बजे डीबी पैलेस से कोतवाली गंगाघाट तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहेब के अनुयायी और अलग-अलग संगठनों के लोग शामिल हुए। पदयात्रा के बाद प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम हुआ। लोगों ने बाबा साहेब को नमन किया और फिर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में फोरलेन निर्माण और राजधानी मार्ग चौड़ा करने के दौरान प्रतिमा हटाई गई थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में प्रतिमा फिर स्थापित कर उसका अनावरण किया गया है। गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान बनाने में योगदान रहा है। उनके विचार समानता, अधिकार और न्याय का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में गंगाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला, सभासद धीरज सिंह, उर्मिला गौतम, बसपा विधानसभा प्रभारी संतोष कपूर, श्याम बिहारी, राजकुमार चतुर्वेदी और अजय पाल मौजूद रहे। पंचशील बुद्ध विहार से जुड़े राजेंद्र गौतम और रेखा गौतम भी शामिल हुए। पुत्तन लाल, जेजे लाल, देवी चरण और राजकुमारी गौतम समेत बाबा साहेब के अनुयायी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)